द्वारका एक्सप्रेसवे खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, PM मोदी जल्द कर सकते हैं ओपनिंग
द्वारका एक्सप्रेसवेकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर है। पहलेचरण में 19 किलोमीटर तक मार्गको खोल दिया जाएगा, क्योंकि दिल्ली की सीमा में करीब 10 किलोमीटर लंबेहिस्सेमेंकाम चल रहा है।
दिल्ली को अब तमाम बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिलने जा रही है। द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) रविवार को सौंप दिया जाएगा। कुछ दिनों बाद द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) भी राष्ट्र को समर्पित किए जाने की तैयारी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्रालय नेभारतीय राष्ट्रीय राजमार्गप्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि द्वारका एक्सप्रेसवेके उस हिस्सेको यातायात के लिए खोलनेकी तैयारियां शुरू करें, जो तैयार हो चुका है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर मेंएक्सप्रेसवेके एक हिस्सेका उद्घाटन कर सकतेहैं। द्वारका एक्सप्रेसवेकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर है। पहलेचरण में 19 किलोमीटर तक मार्गको खोल दिया जाएगा, क्योंकि दिल्ली की सीमा मेंकरीब 10 किलोमीटर लंबेहिस्सेमेंकाम चल रहा है। इसमेंआठ लेन टनल बनानेका काम जारी है। इस कारण ही प्रोजेक्ट को पूरा करनेमेंसमय लग रहा है, लेकिन दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सेलेकर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवेस्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा तक के हिस्सेको यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवेपर लगनेवालेभीषण जाम सेनिजात दिलानेके लिए ही शिव मूर्ति सेखेड़की दौला टोल प्लाजा तक द्वारका एक्सप्रेसवेका निर्माण किया जा रहा है। आठ लेन के एक्सप्रेसवेको पूरी तरह यातायात के लिए खोलेजानेपर प्रतिदिन जयपुर नेशनल हाईवेपर दो सेतीन लाख यात्री पर कार यूनिट (पीसीयू) वाहनों की संख्या कम करनेमेंमदद मिलेगी, इसलिए द्वारका एक्सप्रेसवेको जयपुर नेशनल हाईवेका बाईपास भी कहा जा रहा है। इस एक्सप्रेसवेको सीधेएयरपोर्ट और फरीदाबाद सेशुरू होकर दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के रास्तेसिंघुबॉर्ड तक जानेवाली अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) सेभी जोड़ा जाएगा, जिससेदिल्ली के अंदर वाहनों का दबाव कम करनेमेंमदद मिलेगी। एनएचएआई अधिकारियों का कहना हैकि अभी सिर्फ कुछ हिस्सेपर वाहन चालकों को दिल्ली के बाहर सेदिल्ली-जयपुर हाईवेपर जानेमेंमदद मिलेगी। फरवरी 2024 तक पूरा एक्स प्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा।
.jpeg)
Comments
Post a Comment